हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीडीएस जनरल डा. बिपिन रावत (#BIPINRAWAT) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की एक हैलीकॉप्टर हादसे में हुई मौत पर हापुड़ के एस.एस.वी. डिग्री कॉलेज के छात्रों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
सीडीएस डा. बिपिन रावत का हापुड़ के एस.एस.वी. डिग्री कॉलेज से गहरा नाता रहा है और उन्होंने डा. हरवीर शर्मा के नेतृत्व में हापुड़ के एस.एस.वी. डिग्री कॉलेज से अपना शोध कार्य सम्पन्न किया था। उस वक्त डा. बिपिन रावत गोरखा रेजीमेंट में लेफ्टीनेंट जनरल के पद पर थे। बात वर्ष 1994-95-96 की है जब वह हापुड़ के एस.एस.वी. कॉलेज के प्रतिरक्षा अध्ययन विभाग में शोध छात्र थे। उनके शोध कार्य की मौखिक परीक्षा भी हापुड़ के एस.एस.वी. कॉलेज के प्रतिरक्षा अध्ययन विभाग में सम्पन्न हुई थी। उस समय कॉलेज में डा. हरीओम गुप्ता प्रधानाचार्य पद पर थे। मौखिक परीक्षा के बाद डा. बिपिन रावत व उनकी पत्नी ने प्रतिरक्षा अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अशोक कुमार के आवास पर भोजन ग्रहण किया था। प्रतिरक्षा अध्ययन विभाग से सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने डा. बिपिन रावत व उनकी पत्नी तथा अन्य की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए हेलीकॉप्टर हादसे को गहरी साजिश बताया है।
CHOPPER CRASH || BIPIN RAWAT CHOPPER CRASH



























