उपभोक्ता को भेजा 1.78 लाख का बिल, दफ्तर के चक्कर काट रहा पीड़ित










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम ने एक उपभोक्ता को 1.78 लाख का विद्युत बिल भेज दिया जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। अब उपभोक्ता बिजली विभाग के चक्कर काट रहा है। आपको बता दें कि पिलखुवा क्षेत्र के गांव करनपुर जट निवासी रवि कुमार ने बताया कि उसने एक नवंबर 2021 में अपनी पत्नी मधु के नाम घरेलू बिजली कनेक्शन लिया था। आरोप है कि बिल नहीं आने पर उसके द्वारा कई बार शिकायत की गई लेकिन उसे एक भी बार बिजली का बिल उपलब्ध नहीं कराया गया। पिछले हफ्ते पहली बार उसके घर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने 1,78,526 रु का बिल देकर कनेक्शन काट दिया था जिसके बाद से ही वह विद्युत विभाग के चक्कर काट रहा है। बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ता को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि एसडीओ धौलाना प्रदीप कुमार का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। तकनीकी खराबी के चलते बिल गलत बन गया होगा। कार्यालय आने पर उसे सही कर दिया जाएगा।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








  • Related Posts

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

    Read more

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
    error: Content is protected !!