
ट्रैक्टर के पहिए बाइक पर ले जाता बाइक सवार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग के पास की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक बाइक सवार अपने साथ-साथ औरों की जान जोखिम में डालकर बाइक पर ट्रैक्टर के पहिए ले जाता हुआ दिखाई पड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान बाइक सवार की दो बार ऑटो से मामूली भिड़ंत भी हुई। राहगीरों ने इस तरह के परिवहन पर कार्रवाई की मांग की है।
यह वीडियो हापुड़ के पक्का बाग के पास की बताई जा रही है। जब एक बाइक सवार अपने साथ-साथ औरों की जान को जोखिम में डालकर ट्रैक्टर के पहिए बाइक पर टांग कर ले जाता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान यदि ट्रैक्टर के पहिए किसी वाहन में इलझ जाते तो बाइक सवार हादसे का शिकार हो जाता। लोगों ने इस तरह की तस्वीरों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























