हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने शनिवार की सुबह ततारपुर ओवर ब्रिज के पास से एक अपाची बाइक बरामद की है। आशंका है कि इस बाइक का बदमाशों ने गुड़ व्यापारी के साथ हुई लूट में इस्तेमाल किया है।
ततारपुर बाईपास के निकट यह बाइक एक दुकान के पास देखी गई। शनिवार की सुबह दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना हापुड़ देहात पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है। आशंका है कि शनिवार की सुबह गुड़ व्यापारी से हुई तीन लाख रुपए की लूट में बदमाशों ने इस बाइक का इस्तेमाल किया है और लूट के बाद बाइक को उक्त स्थान पर छोड़कर बदमाश अन्य किसी वाहन से फरार हो गए। पुलिस आस-पास क्षेत्र के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884
























