👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने व उनके सफल अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 123/22 धारा 392,411 भादवि का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे/निशानदेही से मोटर साइकिल के पुर्जे, 3100/- रुपये नकदी, एक मोबाइल व अवैध चाकू बरामद किया है।आरोपी गांव मंसूरपुर का सागर व इंद्रगढ़ी का ओमवीर है।पुलिस ने बताया कि 3-4दिन पहले गांव बझैड़ाकला के सुनील की बाइक,मोबाइल, छह हजार रू नकद चोरी चले गये थे।आरोपियों ने इस चोरी अपना हाथ स्वीकार किया है और बताया कि वह बाइक को काट कर पुर्जे बेचते हैं



























