
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिलें बरामद होने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त कुलदीप कुमार से चोरी का मोटर साइकिलें बरामद होने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 118/2025 धारा 303(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 130/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 172/2025 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 175/2025 धारा 317(5) बीएनएस थाना गढ़मुक्तेश्वर पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमों में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर 01 वर्ष 03 माह का कारावास व कुल 5,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी कुलदीप कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी मौहल्ला जय भीम नगर थाना भावनपुर जनपद मेरठ है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




























