
बाइक चोर को मिला दंड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिल व अवैध चाकू बरामद होने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त आशु से चोरी का मोटर साइकिल व अवैध चाकू बरामद होने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 311/2024 धारा 414, 465 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गढ़मुक्तेश्वर पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमों में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बितायी गयी अवधि (01 वर्ष 03 माह 28 दिवस) व 5,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी आशु पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी मजीदपुरा थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ है।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733






























