हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला आवास विकास कॉलोनी में एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी मोहम्मद यासीन पुत्र महमूद मोहल्ले की बाइक मक्का मस्जिद के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक शातिर चोर ने स्प्लेंडर बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

























