
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी के सामने खड़ी एक बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी के सामने जयवीर ने अपनी बाइक खड़ी की थी। वह नौ सितंबर को बाइक पर सवार होकर हापुड़ कचहरी आया था। कचहरी के सामने बैंक के पास बाइक खड़ी कर दी और अंदर चला गया। न्यायालय में गवाही देने के बाद जब वापस आए तो देखा की बाइक गायब थी। उसने बाइक को काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ न लगी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

































