
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की चंडी रोड से चोरी हुई बाइक को हापुड़ पुलिस ने बुलंदशहर से बरामद कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी भी इस दौरान पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि हापुड़ के माता मोहल्ला निवासी सचिन वर्मा ने बताया कि 19 मार्च को उनकी बाइक हापुड़ की चंडी रोड पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पास खड़ी हुई थी। सुबह करीब 10:00 बजे चोर आया और उसने बाइक चोरी की और फरार हो गया। वह बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर की ओर पहुंचा जिसके बाद सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और शनिवार को बुलंदशहर के बच्चा पार्क से चोरी हुई अपाचे बाइक को बरामद कर लिया। साथ ही एक व्यक्ति को दबोच लिया। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है और आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399






























