हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित गांव उपेड़ा के पास शुक्रवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर का मुनव्वर अपनी माता नूरजहां के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में हापुड़ की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह उपेड़ा गांव के पास पहुंचे तो अनियंत्रित ट्रैक्टर के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लिया।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए






























