हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में व्यापारी पर तमंचा तानने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी। आपको बता दें कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला निवासी शुभम चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चौपला पर उसकी बीज और कीटनाशक की दवाओं की दुकान है। शुक्रवार को जब शुभम अपनी बाइक से दुकान की ओर जा रहा था तभी एक बाइक सवार दंपत्ति से साइड को लेकर कहासुनी हो गई। बाइक सवार दंपति पर तमंचा तानने का आरोप है। व्यापारी का कहना है कि बाइक सवार दंपत्ति ने उसके साथ अभद्रता की और तमंचा तान दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर मौके से निकल गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854

































