👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है जिसके बाद पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस में दी है और कार्रवाई करने की मांग की है। आपको बता दें कि मामला रविवार की दोपहर लगभग 1:45 बजे का है जहां न्यू शिवपूरी निवासी युवक अनुपम चौक के पास से गुजर रहा था।
इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और उनमें से एक ने युवक का फोन छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333




























