हापुड़, सीमन/प्रज्वल शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बृजघाट ब्रिज पर सोमवार की सुबह एक कार और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की अस्तपाल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सुभद्रा देवी पत्नी सुभाष के रुप में हुई है। वहीं बाइक सवार एक युवक इस दौरान घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सोमवार की सुबह बृजघाट ब्रिज पर बाइक व अल्टो गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। कार बरेली से दिल्ली की ओर जा रही थी और मोटर साइकिल नोएडा से आ रही थी। इसी दौरान बृजघाट ब्रिज पर दोनों की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक पर सवार महिला सुभद्रा गंभीर रुप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा लेकिन महिला की हालत इतनी गंभीर थी कि उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाइक सवार युवक फिलहाल घायल है जिसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट*, FREE Home Delivery के साथ: 8650607033



























