
बाइक व कार की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मेरठ रेफर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित लोहिया पार्क के सामने एक गाड़ी और बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय जितेंद्र निवासी सबली हापुड़ में नौकरी कर वापस घर लौट रहा था। मामला शुक्रवार की रात का है। जैसे ही वह लोहिया पार्क के पास पहुंचा तो सामने से आ रही ईको गाड़ी से बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान 28 वर्षीय जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आईसीयू और वेंटिलेटर पर उसका उपचार किया गया। घायल की हालत को देखते हुए शनिवार को उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606





























