हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के मसूरी-गुलावठी रोड पर देहरा पुल के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अनुज पुत्र किरण पाल निवासी गांव नंदपुरा के रूप में हुई है जो कि धौलाना के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में नौकरी करता था और सोमवार की शाम ड्यूटी कर वह वापस घर लौट रहा था।

अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद अनुज घर जा रहा था। इसी बीच देहरा झाल के पास वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे बाइक सवार अनुज गंभीर हालत में घायल हो गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धौलाना पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हापुड़ आगमन पर हार्दिक अभिनंदन






























