हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा में रविवार को एक अज्ञात वाहन द्वारा बाइक में टक्कर लगने से बाइक सवार की अस्पताल में मौत हो गई। बाइक सवार की पहचान हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मधुबन कॉलोनी के 23 वर्षीय कुश चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि नेशनल हाईवे पर निज़ामपुर कट के पास स्थित एक पेट्रोल पंप से बाइक सवार कुश ने रविवार को पेट्रोल लिया जैसे ही पेट्रोल डलवाने के बाद वह सड़क पर आया तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कुश चौधरी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पड़ोसी ओमवीर सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342






























