हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर एक बाइक सवार सड़क हादसे में घायल हो गया जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़ के गांव बागड़पुर निवासी विजयपाल के रूप में हुई है। बता दें कि मामला शनिवार की देर रात का है जब विजयपाल बाइक पर सवार होकर गढ़ शहर में पहुंचा था, जब वह अपने गांव बागड़पुर के लिए लौट रहा था तो गांव अल्लाहबख्शपुर में उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिस की चपेट में आने से बाइक सवार विजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहां ले जाते समय रास्ते में ही विजयपाल ने दम तोड़ दिया।
टाईल्स पर प्रिंट कराएं अपनी फोटो, कॉल करें: 8449930105, 9837824010
























