हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ट्याला के पास एक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार मारूफ की मौत हो गई जबकि उसका साथी रिजवान घायल हो गया। वहीं हादसा इतना जबरदस्त था कि कार हाईवे से नीचे उतर गई जिसमें कार सवार महिला फायदा घायल हो गई जबकि उसका पति अब्दुल वाहिद गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई।
बता दें कि मेरठ के थाना मुंडाली के गांव जसोला का 28 वर्षीय मारूफ अपने मित्र गांव अजराना के निवासी रिजवान के साथ बाइक से गुरुवार को किठौर की ओर से हापुड़ आ रहा था। गांव ट्याला के पास एक गाड़ी से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारूफ की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार थाना बाबूगढ़ निवासी अब्दुल वाहिद कार चला रहा था जो कि मौके से फरार हो गया जबकि उसकी पत्नी फायदा घायल हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कार्य कर रही है।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:


























