हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव मोड़ी निवासी दंपति बाइक पर सवार होकर हापुड़ में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आ रहे थे। जैसे ही वह बुलंदशहर रोड पर स्थित सामिया गार्डन के पास पहुंचे तो सामने से आई काले रंग की तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक पर बैठी महिला ठेले से जा टकराई जबकि उसका पति कई फीट ऊपर हवा में उड़ गया और वह दूर जाकर गिरा। सड़क हादसे के दौरान पति की मौत हो गई जबकि पत्नी ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093


































