हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर बुधवार की सुबह उपेड़ा गांव के पास टाटा ऐस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है. टाटा ऐस का चालक हादसे के बाद भागने में कामयाब रहा.
बता दें कि गांव वनखंडा निवासी सुनील कुमार किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. जैसे ही वह उपेड़ा गांव के पास पहुंचे तो टाटा ऐस और बाइक की भिड़ंत हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और सुनील लहूलुहान हो गए जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है. इस दौरान छोटे हाथी का चालक भागने में कामयाब रहा.
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209

































