हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर सोमवार को कार और बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं।
आपको बता दें एक स्विफ्ट कार की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इसी बीच राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…
Read more
























