हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत ततारपुर गोल चक्कर पर रविवार को एक बाइक और कार की भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार के पैर में चोट लग गई. मौके पर तैनात यातायात पुलिस ने गाड़ी को रोक लिया और जरूरी दस्तावेज मांगे. साथ ही गाड़ी को कब्जे में ले लिया.
रविवार को देहात थाना क्षेत्र के पीरनगर सूदना निवासी विपिन त्यागी पुत्र राजेश्वर त्यागी बाबूगढ़ छावनी से अपनी बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे जैसे ही वह ततारपुर गोल चक्कर के पास पहुंचे तो दिल्ली की ओर से आई एक होंडा अमेज कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया. मौके पर मौजूद यातायात पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…
Read more
























