हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में एक बाइक सवार गोवंश से टकराकर गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर कोई मदद न मिलने से एक ऑटो चालक और उसमे सवार सवारियों ने घायल बाइक सवार को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
बता दें कि मामला शुक्रवार का है जब जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नवादा निवासी सचिन बाइक पर सवार होकर हापुड़ आ रहा था जैसे ही सचिन इमटोरी के पास पहुंचा तो उसके सामने गोवंश आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और गौवंश से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों में से कोई भी आगे नहीं आया। हादसे के दौरान घटनास्थल से गुजर रहे छपकौली निवासी ऑटो चालक बाबूद्दीन, ऑटो में बैठे हरियाणा के मेवात निवासी सलमान अन्य लोगों की सहायता से घायल को ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंचे।
बता दें कि बाइक सवार काफी देर तक हादसे के बाद सड़क पर पड़ा रहा लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। बाइक सवार की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है जिसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811





























