
संकेतक बोर्ड की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना में चौराहे पर लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाया गया संकेतक बोर्ड बुधवार को तेज हवाओं के कारण अचानक के नीचे आ गिरा। इस दौरान एक बाइक सवार संकेतक बोर्ड की चपेट में आकर घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने मामले में नाराजगी जाहिर की है।
मामला बुधवार का है जब लोक निर्माण विभाग का संकेतक बोर्ड अचानक सड़क पर गिर गया। इस दौरान मौके से गुजर रहा एक बाइक सवार बोर्ड की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह बाइक सवार को उठाया और उसे उपचार हेतु चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि संकेतक बोर्ड जर्जर हालत में था। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की भूमिका सवालों के कटघरे में खड़ी है। इसी के साथ धौलाना क्षेत्र में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स भी गिर गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने मामले में नाराजगी जाहिर कर लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419































