हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित लज्जापुरी का एक सात वर्षीय बच्चा चाइनीस मांजे की चपेट में आ गया. वहीं अब एक बाइक सवार का कान चाइनीज मांझे की चपेट में आने से कट गया है जिसे करीब 12 टांके लगाए गए हैं. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि चाइनीस मांजे पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजा पुत्र अंकुर निवासी रामलीला ग्राउंड अपनी बाइक पर सवार होकर शुक्रवार को कहीं जा रहे थे कि इस दौरान रामलीला ग्राउंड में चाइनीस मांझी की चपेट में आने से उनका कान कट गया. मौके पर मौजूद लोग घायल को अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुए जहां उपचार के दौरान तेजा को 12 टांके लगाए गए हैं. फिलहाल तेजा पूरी तरह स्वस्थ है.
I.I.E.M. ग्रुप की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्री, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की हार्दिक
























