हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर रोडवेज बस अड्डे के पास शनिवार की रात को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। बाइक की भिड़ंत के दौरान एक बाइक सवार हवा में उछल गया जिसका सिर फट गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार हापुड़ से मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग पर रोडवेज बस अड्डे से कुछ कदम आगे बीती रात बुलेट मोटरसाइकिल और स्प्लेंडर बाइक की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के दौरान चीख-प्रकार मच गई और स्प्लेंडर बाइक पर सवार युवक हवा में उछलता हुआ सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि पीछे से कोई वाहन नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं बुलेट सवार भी इस दौरान चोटिल हो गया। राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिन्होंने दोनों का हाल जाना और चिकित्सक के यहां ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

































