👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना ओवरब्रिज पर बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय फिरोज निवासी शाहबाजपुर जनपद अमरोहा के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गुरुवार की शाम को सिंभावली की ओर से फिरोज बाइक पर सवार होकर आ रहा था। जैसे ही वह गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्याना चौराहा ओवरब्रिज पर पहुंचा तो आगे चल रहे कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए और गाड़ी बैक गियर में चला दी जिसे देखकर बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया और वह कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी मौत हो गई।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093

































