हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बहादुरगढ़ के अंतर्गत कुटी चौराहा पर एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी परिणामस्वरुप बाइक सवार घायल हो गया और इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। थाना बीबीनगर के गांव चिपसोना के अजय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुटी चौराहा पर सोमवार को दिन छिपने पर एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर उसके पिता सवार थे। वह घायल हो गए। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























