अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नए बाईपास पर बछलौता के पास बीती रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही क्षतिग्रस्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय योगेंद्र सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी हरोड़ा सिंभावली के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार बीती रात बाइक सवार योगेंद्र कृषि से जुड़े किसी काम से हापुड़ आया था। वापस सिंभावली लौटते समय जैसे ही वह बछलौता पर पहुंचा तो बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सड़क हादसा इतना भयानक था कि योगेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























