हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव टियाला के पास मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के सराय झाझन निवासी 32 वर्षीय कृष्णा के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। मामला गुरुवार की देर शाम का है जब कृष्णा बाइक पर सवार होकर जैसे ही गांव टियाला के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041


























