हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिम्भावली क्षेत्र के गांव खुडलिया के पास दिल्ली लखनऊ हाईवे पर सोमवार की शाम को सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
जनपद हापुड़ के गढ़ के गांव अठसैनी निवासी फिरोज अली सोमवार की शाम को बाइक पर सवार होकर हापुड़ से अपने घर लौट रहे थे कि खुड़लिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से फिरोज की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर


























