👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत काली नदी पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी. इसके बाद दोनों सड़क पर गिर गए. मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
बताया जा रहा है कि बुलंदशहर निवासी पति-पत्नी किसी काम से बाइक पर हापुड़ आए थे. जैसे ही बाइक सवार काली नदी के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी जिससे पति-पत्नी सड़क पर गिर गए और घायल हो गए. मौके पर मौजूद राहगीरों ने बाइक सवार को उठाया पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.




























