हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो सड़क दुर्घटना में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। थाना पिलखुवा क्षेत्र की धौलाना रोड पर स्थित सब्जी मंडी के पास 21 अक्टूबर को एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठी महिला मीनू सड़क पर गिर गई। मीनू पर ट्रक का पहिया चढ़ गया। युवती को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आकाश निवासी ग्राम कंदोला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं हापुड़ थाना क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन के सामने 21 अक्टूबर की रात को बाइक सवार तुषार पुत्र कुशल सिंह तोमर निवासी रघुनाथपुर पिलखुवा अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे युवक की मौत हो गई जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिवार में कोहराम मचा है।
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733


























