रक्तदान के समर्थन में बाइक रैली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रक्तदान के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से मंगलवार को हापुड़ में भारत विकास परिषद युवा शक्ति के तत्वावधान में एक बाइक व स्कूटी रैली निकाली गई। हापुड के रेलवे रोड से शुरु हुई रैली नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। रैली में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लिए थे जिन पर रक्तदान के समर्थन में नारे लिखे थे। परिषद के उपाध्यक्ष हिमांशु जैन ने बताया कि परिषद की अगुवाई में एक रक्तदान शिविर 16 अगस्त की सुबह चैम्बर आफ कामर्स में लगाया जा रहा है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























