
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई निवासी सुहेल खान पुत्र रहीस ने बताया कि वह हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित एटमॉस अस्पताल में नौकरी करता है। वह 17 जून को बाइक से एटमॉस अस्पताल गया था। उसने बाइक अस्पताल के परिसर स्थित पार्किंग में खड़ी की। 18 जून की तड़के करीब 4:00 बजे के आसपास एक संदिग्ध आया जिसने खड़ी बाइक चुरा ली। वह अस्पताल से धक्का मार कर बाहर ले गया और वहां से बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244

























