गन्ने के ट्रक से भिड़ी बाइक, एक की मौत, ढाई वर्षीय बालक समेत दो घायल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला से वनखंडे के रास्ते पर बीती रात हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलोनी निवासी निशांत पुत्र धनपाल, बृजेश निवासी एटा व एक ढाई वर्षीय बालक दीपांशु के साथ बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे बुलंदशहर से घर लौट रहा था। बुलंदशहर में आयोजित शादी समारोह से निशांत बहादुरगढ़ जा रहा था। जैसे ही वह कुचेसर चौपला से वनखंडे के रास्ते पर पहुंचे तो रसूलपुर कट के पास गन्ने से भरे ट्रक से बाइक जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क पर खड़ा था। सड़क हादसा इतना भयानक था कि निशांत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे चिकित्सकों ने उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया। वहीं दीपांशु घायल हो गया जिसे घर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093


























