हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हापुड़ से गढ़ की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। बाइक पेड़ से टकरा गई जिस कारण दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया। पुलिस की जांच जारी है और दोनों युवकों का इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो युवक बाइक पर सवार होकर हापुड़ से गढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























