👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए और सारा पेंट बाइक सवार पर बिखर गया। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गजरौला के रहने वाले मुजसिर और महमूद किसी कार्य के चलते गढ़ आए थे। लौटते समय जैसे ही टोल प्लाजा के निकट पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिसमे दोनो घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।




























