हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर पुराने टोल के पास मंगलवार की रात करीब 11:00 बजे एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया जिससे बाइक सवार के पैर की हड्डी टूट गई.
बता दें कि आयाम झा पुत्र प्रमोद निवासी काशीराम कॉलोनी मुरादाबाद अपनी बुलेट पर सवार होकर किसी काम से रात 11:00 बजे मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रहे थे जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर देहात क्षेत्र के अंतर्गत पुराने टोल के पास पहुंचे तो वह हादसे का शिकार हो गए.
आयाम ने बातचीत में बताया कि स्ट्रीट लाइट का प्रकाश ना होने से सड़क पर जबरदस्त अंधेरा छाया हुआ था. वहीं डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर ना होने की वजह से बुलेट सीधे डिवाइडर से जा टकराई जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और आयाम घायल हो गए.
राहगीरन की मदद से एंबुलेंस और पुलिस को अवगत कराया गया. सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची जिसके बाद आयाम को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका उपचार जारी है. बता दें कि आया के बाएं पैर की हड्डी टूट गई है जिसका ऑपरेशन किया जाएगा.
























