धौलाना (हापुड़): स्थानीय पुलिस ने अन्तर्जनपदीय बाइक चोर तथा चोरी की बाइक को ठिकाने लगाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर नौ बाइक, दो तमंचे, दो कारतूस तथा दो चाकू व दो मोबाइल बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि धौलाना पुलिस गश्त कर रही थी कि देहरा की झाल पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वे मास्टर की (Master Key) की मदद से आस-पास के इलाकों में बाइक चोरी करके उनके पार्टस बेचते हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सात और बाइक बरामद की है जो जंगल में छिपा रखी गई थी।
पकड़े गए बदमाश जनपद गाजियाबाद के डासना का फुरकान व मुस्तकीम तथा गौतमपुरी दिल्ली में कबाड़ी की दुकान करने वाला शाहील तथा लिसाड़ी गेट मेरठ में कारपेंटर की दुकान करने वाला मझर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
शादी हो या सगाई, ऑफिस पार्टी हो या Kitty Party… अब Arrangements की No Tension. Elite Caterers को कॉल करें और टेंशन से टेंशन फ्री हो जाएं. सम्पर्क करें:-

फ्रिज, वॉशिंग मशीन, AC, ड्री फ्रीज की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें: 9639105106, 8439105106:


































