
महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीना बैग, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/पंकज कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के कसेरठ बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर से पूजा कर लौट रही गोपीपुरा मोहल्ले की महिला से बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीन लिया। बैग में 500 रुपए नगद व चांदी का सामान रखा हुआ था। मामले में हापुड़ कोतवाली पुलिस ने रेखा जैन के पुत्र अनिल जैन पुत्र राजेश जैन की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
हापुड़ की कोठी गेट पर स्थित मोहल्ला गोपीपुरा की रहने वाली रेखा जैन ने बताया कि वह रविवार की सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर कसेरठ बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना करने गई थी। वापस लौटते समय बदमाशों ने उससे बैग छीन लिया। बैग में पूजा में उपयोग होने वाले कीमती चांदी के बर्तनों का सेट था। तभी बाइक पर सवार होकर बदमाश आए और बैग छीन कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808































