हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में तैनात ऊर्जा निगम के दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एक कनेक्शन के चलते ऊर्जा निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है जिससे ऊर्जा निगम में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
बता दें कि हापुड़ की रेलवे रोड पर एक कनेक्शन को लेकर ऊर्जा निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की है जिसके तहत बिजली विभाग के एसडीओ और अवर अभियंता को सस्पेंड कर दिया गया है।

























