हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित आर्य समाज मंदिर के सामने एक विद्युत पोल में अचानक आग लग गई। जवाहरगंज के बाहर यह आग गुरुवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे लगी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्यूशर की मदद से आग पर काबू पाया।
दरअसल पोल पर पहले भी कई बार रात व दोपहर के समय चिंगारी निकलती हुई देखी गई है। इस बिजली के खम्बे पर बिजली के तारों के साथ-साथ डिश व अन्य तारों का जाल बिछा हुआ है। पहले भी कई बार यहां चिंगारी निकल चुकी है। जैसे ही खंबे में आग लगी तो आसपास के इलाके की इंटरनेट सेवा भी ठप्प हो गई। मौक पर मौजूद कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्यूशर की सहायता से आग पर काबू पाया। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई।
एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509


























