हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): हापुड व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के ज़िलाध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने मंगलवार को यहां हापुड़ व्यापार मण्डल का गठन किया।जिसके लिए सर्वसम्मति से सर्वश्री विजेंद्र पसांरी को अध्यक्ष, अमन गुप्ता को महामंत्री व सुनील जैन को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से घोषित किया।
ज़िलाध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने कहा उपरोक्त कमैटी मजबूती से हापुड़ के व्यापारियों की समस्या को हल करने के लिए कार्य करेगी। व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देगें।
विजेंद्र पंसारी ने कहा कि मैं व्यापारियों की हर समस्या को प्रदेश लेबल पर उठाऊंगा। दिन -रात व्यापारियों की बीच उपस्थित रहूंगा।
महामंत्री अमन गुप्ता ने कहा कि आज हमारे बीच नरेश अग्रवाल नेताजी नहीं रहे हैं।उन्होंने व्यापार मण्डल को सींचा है।हम उस पोधे को आगे सींचेंगे और उनके बता रास्ते पर चलेंगे ।व्यापारियों की परेशानी को लेकर जल्दी ज़िलाधिकारी से मिलेंगे।
बैठक में उद्यमी विजय अग्रवाल, अशोक बब्ली ,कपिल एस एम, पुरुषोत्तम अग्रवाल ,सुनील जैन जगदीश प्रधान, प्रमोद मसाले वाले, सौरभ ,राकेश पंसारी ,अशोक छारिया दिपाशु गर्ग, सुमितकसंल, दिनेश सुभम,गोविन्द अग्रवाल सचिन,संजय गर्ग सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित थे
हापुड़ में पहली बार खरीदें सर्वाइकल और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए Specially Design गद्दे एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ: 8449620229





























