हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाजपा राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान के जिला संयोजक पंडित राजेश शर्मा एडवोकेट के संयोजन में गांव बृजनाथपुर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल के मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार साकार कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने माफियाओं को जेल में डाल दिया है। तथा भयमुक्त शासन उत्तर प्रदेश की जनता को दिया है। केंद्र सरकार ने गन्ना मूल्य का भुगतान तथा किसानों की सब्सिडी सीधे किसानों के खाते में पहुंचाने की व्यवस्था की है। किसानों को एमएसपी से लाभ मिल रहा है।
विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था में बहुत सुधार हुआ है और प्रदेश में विकास हुआ है। जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी गांव और शहरों का विकास हो रहा है। इसीलिए 2022 के चुनाव में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी और 350 सीटें प्राप्त करेगी। नगर पालिका चेयरमैन हापुड़ प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पक्ष रूप से विकास किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजनाथपुर के पूर्व प्रधान यश कुमार शर्मा ने की कार्यक्रम आयोजक राजेश शर्मा ने किसानों द्वारा सांसद सम्मानित करने पर आभार व्यक्त किया। गांव बृजनाथपुर के किसानों ने 5 सूत्रीय ज्ञापन सांसद राजेंद्र अग्रवाल को दिया। सांसद ने कार्य करने का किसानों को आश्वासन दिया। किसान चौपाल में उपस्थित संजीव शर्मा, सुरेश शर्मा, पंकज शर्मा, रामअवतार तोमर, राकेश शर्मा, टीटू शर्मा, राजीव शर्मा, मनोज शर्मा, रामअवतार शर्मा, शंभू शर्मा, निखिल शर्मा, परवीन शर्मा, भव शर्मा, रामकिशन, नरेश शर्मा आदि सैकड़ों किसान उपस्थित थे





























