हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में जिन गाँवों से गंगा एक्सप्रेस गुजर रहा है वहां जरूरत के अनुसार अंडरपास और सर्विस रोड का निर्माण कराया जाएगा। यह फैसला शुक्रवार को जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया। शासन के निर्देश है कि जिन स्थानों से गंगा एक्सप्रेसवे निकलेगा वहां के ग्रामीणों को परेशानी नहीं आनी चाहिए। ऐसे में ग्रामीण अंडरपास और सर्विस रोड की मांग कर रहे हैं।

गढ़ एसडीएम ने बताया कि गांव औरंगाबाद से मतनौरा जाने वाले मार्ग पर अंडरपास, गांव राजपुर मढैया हिम्मतपुर में अंडर पास, बहादुरगढ़ क्षेत्र में आलमनगर गांव में रास्ते के लिए अंडरपास और बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर में अंडरपास बनवाने की लगातार मांग की जा रही है। ऐसे में आवश्यकता के अनुसार अंडरपास का निर्माण होगा। बैठक में गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण का जिम्मा संभाल रहे यूपीडा, एलएंडटी और आईआरबी समेत अन्य कंपनी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























