हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेन से यात्रा करने वाली रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। 11 से 15 सितंबर तक काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। लखनऊ रेल मंडल के जंघई रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
दिल्ली से बनारस के बीच चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 11 से 17 सितंबर तक निरस्त रहेगी। लखनऊ रेल मंडल के जंघई बरिया राम उग्रसेनपुर रेलखंड का दोहरीकरण किया जाना है जिसके चलते तीन सितंबर से 23 सितंबर तक यहां ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा। हापुड़ स्टेशन पर ठहरने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित रहेगा। बनारस से दिल्ली के बीच चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15127, 11 सितंबर से 14 सितंबर तक निरस्त रहेगी जबकि दिल्ली से बनारस जाने वाली 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 12 से 15 सितंबर तक निरस्त रहेगी जिससे रेल यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288



























