👁 0 views Views
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली संगम और राज्यरानी एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। मेरठ से प्रयागराज तक चलने वाली संगम एक्सप्रेस में पहले आठ स्लीपर कोच थे लेकिन अब स्लीपर के तीन कोच हटाने के बाद पांच कोच रह गए हैं। इन तीन कोच के स्थान पर थर्ड एसी के कोच बढ़ा दिए गए हैं। वही मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस में एक ही एसी कोच होता था। शेष कोच द्वितीय श्रेणी के थे लेकिन इस ट्रेन से भी तीन कोच हटाकर एसी चेयर कार और थर्ड एसी के कोच की संख्या बढ़ा दी गई है।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065





























