हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ से वैष्णो देवी जाने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। रेलवे विभाग ने उधमपुर स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस को जनपद हापुड़ में पांच मिनट का ठहराव दिया है। अप्रैल में 4 दिन हापुड़ से ही यात्री ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग आदित्य गुप्ता ने बताया कि 8 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच ट्रेन चार फेरे लगाएगी। इसी दौरान हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन को पांच मिनट का ठहराव दिया है।

आपको बता दें कि मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने के लिए सैकड़ो यात्रियों को गाजियाबाद और मेरठ रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना झेलना पड़ता था। लेकिन अब यात्री वैष्णो देवी जाने के लिए जनपद की हापुड़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हो जाएंगे। रेलवे विभाग ने अप्रैल माह में सूबेदारगंज से उधमपुर के बीच दौड़ने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस के चार फेरों का ठहरा दिया है। उधमपुर की तरफ जाने वाली ट्रेन प्रत्येक सोमवार रात्रि 12.05 बजे स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद मेरठ की तरफ रवाना हो जाएगी और सूबेदारगंज की तरफ जाने वाली ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को सुबह 4:00 बजे स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद बुलंदशहर की तरफ रवाना हो जाएगी।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर


























